नए साल की शुरुआत के साथ हम सभी कुछ नया और खास करने की चाह रखते हैं। अगर आप भी इस साल अपने सपनों की स्पोर्ट बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन बजट की समस्या आपको रोक रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। Yamaha R15, जो युवाओं के दिलों पर राज करती है, को आप केवल ₹21,000 की डाउन पेमेंट पर अपना बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस दमदार बाइक की कीमत, फाइनेंस प्लान और शानदार परफॉर्मेंस के बारे में।
Yamaha R15: कीमत जो दिल को भाए
यामाहा मोटर्स की यह बाइक अपनी आकर्षक डिजाइन, पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। भारतीय बाजार में Yamaha R15 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.83 लाख है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹2.10 लाख तक जाती है। यह बाइक न केवल स्पोर्टी लुक देती है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी किसी से कम नहीं है।
फाइनेंस प्लान: आसान EMI से पूरी करें अपने सपने
अगर बजट की वजह से आपका सपना अधूरा रह गया है, तो Yamaha R15 को खरीदने के लिए फाइनेंस प्लान आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस प्लान के तहत आपको केवल ₹21,000 की डाउन पेमेंट करनी होगी। इसके बाद, 9.7% की ब्याज दर पर बैंक से लोन लेकर आप अगले 3 साल तक हर महीने सिर्फ ₹6,039 की आसान किस्त (EMI) के जरिए इसे चुका सकते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस और पावरफुल इंजन
Yamaha R15 का परफॉर्मेंस इसे अन्य बाइक्स से अलग बनाता है। इसमें 155 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड-कूल इंजन दिया गया है, जो 14.5 Ps की मैक्सिमम पावर और 13 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन न केवल धाकड़ परफॉर्मेंस देता है, बल्कि शानदार माइलेज भी प्रदान करता है।
क्यों खास है Yamaha R15?
इस बाइक का स्पोर्टी डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स इसे हर किसी की पसंद बना देते हैं। अगर आप नए साल पर खुद को या अपने किसी खास को एक यादगार तोहफा देना चाहते हैं, तो Yamaha R15 से बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है?
Also Read:
लड़कियों के दिलों की धड़कन बढ़ाने आ गया नया Yamaha XMAX, जानें इसकी खासियत
नए साल पर Yamaha MT-15 V2 खरीदें आसान EMI प्लान के साथ, जानें पूरी जानकारी