गाना ‘जान लेबा का हो’ भोजपुरी फिल्म ‘क्रैक फाइटर’ का है, जिसमें Pawan Singh और संचिता बनर्जी की रोमांटिक जोड़ी ने तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में दोनों का रोमांस फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। खासतौर पर संचिता बनर्जी की साड़ी में दिलकश अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे Pawan Singh और संचिता एक बंद कमरे में प्यार भरी बातें करते हैं और फिर उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री आग लगा देती है। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस लगातार तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Pawan Singh और प्रियंका सिंह ने दी अपनी आवाज
इस गाने को भोजपुरी के दो बड़े सिंगर्स Pawan Singh और प्रियंका सिंह ने गाया है। दोनों की आवाज इस गाने में और भी ज्यादा रोमांस और फीलिंग्स भर देती है। यह गाना ‘Wave Music’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
फैंस को खूब पसंद आ रही है जोड़ी
सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि Pawan Singh और संचिता की जोड़ी सबसे बेस्ट है वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि “इस गाने को देखकर मजा ही आ गया! यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और हर कोई उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करता है।
Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। गाने की व्यूज, जानकारी और अन्य तथ्य समय के साथ बदल सकते हैं। दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर गाने को देखकर सही जानकारी प्राप्त करें।
Also Read
Pawan Singh और Kajal Raghwani का धमाका आवा हमार भिड़ी गाने ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना “ए बलमजी मुआ देब का” हुआ वायरल