Nothing Phone 4a Series Sale Live: जबरदस्त Discount और Bank Offers के साथ खरीदने का मौका

Written by: Rashmi

Published on:

Edited By:

Aditika

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

हेलो दोस्तों, Nothing यूजर्स के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी, जी हाँ, आज से। Nothing Phone 4a Series पर शुरू हो चुकी है अब तक की सबसे बड़ी सेल, इस सेल में आपको दो मॉडल देखने को मिल जाएंगे Nothing Phone 4a Series और Nothing Phone 4a Series Pro.

Nothing कंपनी ने इन डोनो मॉडल पर लगा दे है धमाकेदार ऑफर लॉन्च से पहले ही दे दिया है कीमत से कम में खरीद का ऑफर. हां, ऑफर Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales, Croma और अन्य रिटेल स्टोर्स पर आपको देखने को मिल जाएगा। ऑफर सीमित समय के लिए है। ऑफर की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Nothing Phone 4a & Nothing Phone 4a Pro

FeatureNothing Phone 4aNothing Phone 4a Pro
Launch Price₹31,999 (8GB + 128GB)₹39,999 (Expected)
Display6.78-inch AMOLED6.83-inch 1.5K AMOLED
Resolution1224 × 27201260 × 2800
Refresh Rate120Hz144Hz
Peak Brightness4500 nits5000 nits
ProcessorSnapdragon 7s Gen 4Snapdragon 7 Gen 4
RAM8GB / 12GB8GB / 12GB
Storage128GB / 256GB (UFS 3.1)128GB / 256GB (UFS 3.1)
Rear Camera50MP + 50MP + 8MP50MP + 50MP + 8MP
Front Camera32MP32MP
Battery5400mAh5400mAh
Charging50W Fast Charging50W Fast Charging
Operating SystemAndroid 16 with Nothing OS 4.1Android 16 with Nothing OS 4.1
Build / DesignTransparent design + Glyph BarMetal body + Glyph Matrix
ProtectionGorilla Glass 7iGorilla Glass 7i
Water ResistanceIP65IP65

Nothing Phone 4a कैमरा फीचर्स और डिस्प्ले

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4a में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। यह सेटअप अच्छी क्वालिटी की फोटो और डिटेल्ड शॉट्स लेने में मदद करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे यूजर्स को क्लियर और शार्प सेल्फी का अनुभव मिलता है।

Nothing Phone 4a Series Sale Live

फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। बेहतर ऑडियो के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और बैटरी

Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है।

हालांकि लंबे समय तक भारी गेमिंग करने पर फोन थोड़ा गर्म हो सकता है।

फोन Nothing OS 4.1 पर काम करता है, जो क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। कंपनी इसमें 3 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सामान्य उपयोग में यह फोन एक दिन तक आसानी से चल सकता है।

Nothing Phone 4a Series ऑफर

पहली सेल को खास बनाने के लिए कंपनी ने कुछ बढ़िया लॉन्च ऑफर्स भी दिए हैं। अगर आप Nothing Phone 4a खरीदते हैं तो आपको ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Nothing Phone 4a Pro पर ₹4,000 तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इसके अलावा अगर आपके पास पुराना फोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके अतिरिक्त बोनस भी पा सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को एक साथ पूरा पैसा नहीं देना है, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी रखा गया है। इन सभी ऑफर्स की वजह से ग्राहक इस फोन को लॉन्च प्राइस से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Nothing Phone 4a Series कीमत

कंपनी ने Nothing Phone 4a की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रखी है। हालांकि इसके नए फीचर्स, बेहतर डिजाइन और अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए इसे एक अच्छा अपग्रेड माना जा रहा है। यही वजह है कि कई यूजर्स के लिए यह फोन पिछले मॉडल से ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹31,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹34,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹37,999

Nothing Phone 4a Pro कीमत

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹39,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹42,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹45,999

Nothing Phone 4a Pro फीचर्स

Nothing Phone 4a Series Sale Live

Nothing Phone 4a Pro का डिज़ाइन स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ा अलग और ज्यादा प्रीमियम लगता है। इसमें एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है और पीछे की तरफ बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें Glyph Matrix डिस्प्ले भी दिया गया है, जो फोन को एक अलग और यूनिक लुक देता है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इससे वीडियो देखना और गेम खेलना काफी स्मूद और शानदार अनुभव देता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। खास बात यह है कि यह फोन 140x ज़ूम तक सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 70x ज़ूम मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पावरफुल माना जाता है। वहीं सॉफ्टवेयर और बैटरी के मामले में दोनों मॉडल लगभग एक जैसे अनुभव देते हैं।

Also Read: Nothing Phone 4a Series Launch Offers: ₹24,999 की प्रभावी कीमत में मिल रहा प्रीमियम स्मार्टफोन

Rashmi

रश्मि कुमारी एक अनुभवी ब्लॉगर, कंटेंट क्रिएटर और डिजिटल उद्यमी हैं। वह Patrika Times की संस्थापक और CEO हैं, जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा और भरोसेमंद खबरें पेश करता है। रश्मि डिजिटल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन में विशेषज्ञ हैं और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले लेख लिखना, ऑनलाइन आय के अवसर बढ़ाना और डिजिटल दुनिया में सफल होना सिखाती हैं।

For Feedback - patrikatimes2@gmail.com