PUBG Mobile 4.3 Update: 8th Anniversary का सबसे बड़ा धमाका

Written by: Ayush

Published on:

Edited By:

Aditika

Follow Us
Join Our WhatsApp Group


Free Fire MAX Redeem Code Generator

यह टूल 5 यूनिक टेस्ट/वेरिफ़ायबल कोड एक बार में जनरेट करता है। Free Fire ID अनिवार्य है और India server उपलब्ध है। कोड को validate/ redeem करने के लिए हमेशा Garena की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

Free Fire Redeem Codes — Sample List

JavaScript बंद है — नीचे कुछ उदाहरण कोड दिए गए हैं:

  • F8FHJ8K9L7J5M1W3
  • G9S7H4J2K8N6M5P1
  • H8J2K6L9P5M3N7V4

Official redemption: rewards.ff.garena.com







अगर आप PUBG Mobile या BGMI खेलते हैं, तो मार्च 2026 आपके लिए बेहद खास होने वाला है। PUBG Mobile 4.3 Update को 8th Anniversary Update कहा जा रहा है और सेकंड बीटा में सामने आई जानकारियों ने साफ कर दिया है कि इस बार गेम पूरी तरह बदलने वाला है।

नए थीम वाले हॉट ड्रॉप्स, स्पेशल पावर्स, रिवैंप्ड लोकेशन्स और रहस्यमयी पोर्टल सब कुछ इस अपडेट को अब तक का सबसे बड़ा बना रहा है।

4 फिक्स्ड हॉट ड्रॉप लोकेशन्स और नई थीम

इस अपडेट में आपको चार फिक्स हॉट ड्रॉप लोकेशन्स मिलने वाली हैं  Georgopol, Pochinki, Mylta और Mansion। हर लोकेशन को एक अलग थीम दी गई है, जिससे गेम का एक्सपीरियंस एकदम फ्रेश लगता है।

PUBG Mobile 4.3 Update
PUBG Mobile 4.3 Update

कहीं रेसिंग ट्रैक थीम है, तो कहीं म्यूजिक डिस्ट्रिक्ट और कहीं रेस्टोरेंट स्टाइल डिज़ाइन। हर हॉट ड्रॉप में स्पेशल सफेद दीवारें हैं, जिनके अंदर जाते ही आपको एक्स्ट्रा लाइफ और लगातार हेल्थ व एनर्जी रीस्टोर मिलती रहती है।

सेफ ज़ोन जैसी स्पेशल वॉल का कमाल

इन नई सफेद टेक्सचर्ड वॉल्स का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इनके अंदर रहने पर मरने के चांस काफी कम हो जाते हैं। जैसे ही आप इनके अंदर एंटर करते हैं, स्क्रीन पर स्मोकी इफेक्ट दिखता है

जो बताता है कि आप एक तरह के सेफ ज़ोन में हैं। लगातार हेल्थ रिचार्ज होने की वजह से हॉट ड्रॉप फाइट्स अब और भी ज्यादा इंटेंस और लंबी होने वाली हैं।

5 स्पेशल पावर्स स्क्वाड गेम का नया स्ट्रैटेजी लेवल

इस अपडेट में स्पॉन आइलैंड पर ही आपको 5 में से 1 स्पेशल पावर चुनने का ऑप्शन मिलेगा, जो पूरे मैच के लिए फिक्स रहेगी। यही वजह है कि अब स्क्वाड में सोच-समझकर पावर डिस्ट्रिब्यूशन करना बेहद जरूरी हो गया है।

Vehicle Specialization रफ्तार का असली मजा

व्हीकल स्पेशलाइजेशन पावर के साथ गाड़ियां कम फ्यूल खपत करती हैं और डैमेज भी कम लेती हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह पावर अपने आप अपग्रेड होती जाती है। कस्टमाइज बटन से गाड़ी पर बूस्टर्स लग जाते हैं, जिससे स्पीड 140 km/h तक पहुंच सकती है। ज़ोन से भागना हो या एनिमी से बचना, ये पावर गेम-चेंजर साबित होती है।

Detection Specialization दुश्मन अब छुप नहीं पाएगा

डिटेक्शन पावर एक्टिवेट करने के लिए कुछ सेकंड प्रोन रहना पड़ता है। इसके बाद आपके आसपास कितने एनिमी और कितनी व्हीकल्स हैं, सब स्क्रीन पर दिख जाता है। क्लोज फाइट और हॉट ड्रॉप्स में यह पावर स्क्वाड को बड़ा एडवांटेज देती है, क्योंकि दुश्मन की सही पोजिशन पहले ही पता चल जाती है।

Healing Specialization फटाफट रिवाइव का फायदा

हीलिंग स्पेशलाइजेशन खासतौर पर स्क्वाड गेम के लिए बनाई गई है। जहां आमतौर पर रिवाइव में करीब 9 सेकंड लगते हैं, वहीं इस पावर के साथ लगभग 5 सेकंड में ही साथी को उठा सकते हैं। लंबे मैचों और एंड ज़ोन फाइट्स में एक हीलर प्लेयर पूरी टीम को जीत के करीब ले जा सकता है।

Combat Specialization: नॉक के बाद एक्स्ट्रा स्पीड

कॉम्बैट स्पेशलाइजेशन का असर तब दिखता है जब आप किसी एनिमी को नॉक या एलिमिनेट करते हैं।PUBG Mobile 4.3 Update ऐसा करते ही थोड़े समय के लिए मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है। क्लोज रेंज फाइट्स में ये पावर बहुत काम आती है, क्योंकि आप तेजी से पोजिशन बदल सकते हैं और अगला एनिमी भी आसानी से खत्म कर सकते हैं।

Recon Specialization दीवारों के आर-पार दुश्मन की लोकेशन

रिकॉन पावर के साथ किसी एनिमी को हिट करते ही वह कुछ समय के लिए मार्क हो जाता है। उसकी लोकेशन न सिर्फ आपको बल्कि आपके पूरे स्क्वाड को दिखाई देती है।PUBG Mobile 4.3 Update  शुरुआत में पावर थोड़ी कमज़ोर लग सकती है, लेकिन अपग्रेड होने के बाद यह एंड गेम में बेहद खतरनाक साबित होती है।

नई गन और मेली अटैक का कॉम्बिनेशन

इस अपडेट में एक स्पेशल हथियार भी देखने को मिला है, जिसमें चाकू से अटैक करने का ऑप्शन दिया गया है। PUBG Mobile 4.3 Update  गोली से एनिमी को नॉक करो और फिर चाकू से खत्म करो  यह नया स्टाइल गेम को और ज्यादा एग्रेसिव और एंटरटेनिंग बनाता है।

रिवैंप्ड हॉस्पिटल और लॉन्चिंग कैनन

हॉस्पिटल एरिया को पूरी तरह रिवैंप कर दिया गया है। यहां एक लॉन्चिंग कैनन दिया गया है, जिसमें एंटर करते ही आप सीधे 200-300 मीटर दूर किसी खास लोकेशन पर पहुंच जाते हैं। अभी सेकंड बीटा में कई टेक्सचर्स और फीचर्स वर्क इन प्रोग्रेस हैं, लेकिन फाइनल वर्जन में ये काफी पॉलिश्ड होने वाले हैं।

BGMI में भी मिलेगा यही Anniversary Experience

अच्छी खबर ये है कि यही 4.3 Anniversary Update Battlegrounds Mobile India यानी BGMI में भी देखने को मिलेगा। इंडियन प्लेयर्स भी वही नए हॉट ड्रॉप्स, पावर्स और थीम्स एंजॉय कर पाएंगे।

PUBG Mobile 4.3 Update क्यों है खास

PUBG Mobile 4.3 Update
PUBG Mobile 4.3 Update

कुल मिलाकर PUBG Mobile 4.3 अपडेट सिर्फ एक नॉर्मल पैच नहीं है, बल्कि गेमप्ले का पूरा स्ट्रक्चर बदलने वाला अपडेट है। स्पेशल पावर्स, थीम बेस्ड लोकेशन्स और अपग्रेड सिस्टम ने PUBG को और ज्यादा स्ट्रैटेजिक और फन बना दिया है। अगर आप फास्ट-पेस्ड और एक्साइटिंग बैटल रॉयल गेम पसंद करते हैं, तो यह अपडेट आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा।

Disclaimer:  यह आर्टिकल PUBG Mobile 4.3 सेकंड बीटा में उपलब्ध जानकारी और गेमप्ले अनुभव पर आधारित है। फाइनल अपडेट में कुछ फीचर्स, पावर्स या लोकेशन्स में बदलाव संभव है। सभी नाम और ब्रांड उनके संबंधित मालिकों की संपत्ति हैं।

Also Read:

Play Choppy Cuts Win Free Fire Rewards: 300 मिनट खेलकर फ्री Duo Emote और Gloo Wall Skin पाएं

BGMI 4.2 Update Delayed: क्रैश इश्यू के कारण Krafton ने रोका रोलआउट, जानिए नई रिलीज डेट से जुड़ा ताज़ा अपडेट 2026

Ayush

मेरा नाम Ayush है और मैं Patrika Time के लिए लेखन करता हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, ई-स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और लेटेस्ट न्यूज़ से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखने का अनुभव है। मैं हमेशा आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देने की कोशिश करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही खबर और उपयोगी जानकारी पहुँच सके। डिजिटल मीडिया के लिए तथ्यात्मक और यूज़र-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी प्राथमिकता है।

For Feedback - patrikatimes2@gmail.com